Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य और छात्रों के बीच हाथापाई की नोबत, हंगामा

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में प्राचार्य और छात्रों के बीच हाथापाई की नोबत आ गई। किसी तहर प्राचार्य कक्ष में बैठे अन्य प्राध्यापकों ने बीच बचाव किया। छात्र दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष पहुंचे थे। छात्रों की मांग पर प्राचार्य कुलपति से फोन पर वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने उनसे कुलपति से बात कराने की बाद कर दी। इसके बाद कुलपति ने तो फोन काट दिया, लेकिन प्राचार्य और छात्र अपनी-अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे को उंगली दिखाते हुए तीखी बहस करने लगे।
बृहस्पतिवार को छात्र परीक्षाफल में सुधार करने और परीक्षा की तिथी बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष पहुंचे थे। छात्रों का कहना था कि विश्व विद्यालय छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉपी रिचेक किए बिना सभी छात्र-छात्राओं के एक से लेकर छह नंबर तक बढ़ा दिए हैं। जिन छात्रों ने रिचेक के लिए आवेदन भी नहीं किया था। उनके भी नंबर बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गलत मूल्यांकन होने के कारण विभिन्न संकायों में 532 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कापियां रिचेक करने के नाम पर खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कापियां रिचेक करने वाले प्राध्यापकों के नाम सार्वजनिक कर ब्लैक लिस्ट करने,परीक्षा स्थगित करने और दोबार कापियां रिचेक करने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य से कुलपति से बात करने की मांग की। छात्रों की मांग पर प्राचार्य कुलपति से फोन पर बात करने लगे। इस दौरान एक छात्र ने प्राचार्य से कुलपति से बात कराने की मांग कर दी। कुलपति ने फोन काट दिया। प्राचार्य छात्रों का समझाने लगे कि वह अपने फोन से प्राचार्य की बात नहीं करा सकते हैं। इस दौरान छात्रों और प्रावार्य के बीच विवाद बढ़ने लगा। प्राचार्य और एक छात्र अपनी-अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे से तीखी बातें करने लगे। हाथापाई की नौबत आने से पहले महाविद्यालय स्टाफ ने विवाद को किसी तरह शांत करा दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›