Connect with us

स्वास्थ्य

ओखलकांडा के प्रावि धैना में लगा स्वास्थ्य  शिविर 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली। नैनीताल जिले के  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा द्वारा ब्लाक प्रमुख कमलेश कैड़ा के दिशा निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय धैना में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें कई दर्जन लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया । शिविर में कूकना, कैड़ागांव पडायल,सुनकोट के ग्रामवासियों ने बीपी, एचबी, शुगर आदि की जांच कराई। वही मरीजो को निशुल्क दवाई  वितरण की गई। इसके अलावा लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित कई जानकारियां दी गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पूजा सिंह, तृप्ति ,फार्मासिस्ट निर्मला स्टाफ नर्स, भावना, कुमार रमन ,बीसीएम प्रकाश पांडे आशा कार्यकर्ती सहित कई लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement