Connect with us

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य निदेशक गुज्याल ने सीएससी पदमपुरी का किया औचक निरीक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली। नैनीताल जिले के पदमपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य निदेशक डॉ. नर सिंह गुज्याल कुमाऊं मंडल ने  औचक निरीक्षण कर चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन से अनुमन्य स्वास्थ्य सेवाओं का गहनता  निरीक्षण किया।

सीएससी पर मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल चिकित्साधिकारी डॉ. शिवम वर्मा से इलाज और दवाओं के वितरण अभिलेखों का रखरखाव, दवा भंडार कक्ष व जेएसवाई आदि का गहनता से निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान सीएससी पर मौजूद रोगियों तथा उनके परिजनों से शासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल प्राप्त की। स्वास्थ्य निदेशक श्री गुंज्याल ने सीएससी पर मौजूद स्टाफ से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं जरूरतमंदों को हर हाल में मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक ने सीएससी की साफ सफाई और मेडिकल व्यवस्था को देखकर प्रसन्न नजर आए । सीएससी पर औचक निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर सीएससी पर मौजूद डॉ. हिमांशु कांडपाल , डॉ.शिवम वर्मा  के कार्यों की सराहना की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement