Report by : CWN Desk
Published at :
कोटाबाग ब्लॉक की तलिया ग्रामसभा में विकास कार्यों की जांच के आदेश

हल्द्वानी: कोटाबाग ब्लॉक की तलिया ग्रामसभा में पिछले वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच होगी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद ब्लॉक के अपर सहायक अभियंता को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।


शिकायत में लगाए गए आरोप:
गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर ग्रामसभा में पेयजल टैंक निर्माण, सामुदायिक भवन और पंचायत घर निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में अनियमितता होने संबंधी आरोप लगाए थे।
सीडीओ ने दिए जांच के आदेश:
सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह विकासखंड कोटाबाग के कनिष्ठ अथवा अपर सहायक अभियंता के साथ ग्रामसभा का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट 10 दिन के भीतर उपलब्ध कराएं।
जांच में सुनी जाएगी शिकायतकर्ता की बात:
सीडीओ ने कहा कि जांच के दौरान संबंधितों का पक्ष भी सुना जाए। इससे पहले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने सीडीओ से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›