Connect with us

उत्तराखण्ड

मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति दून के बाद अब हल्द्वानी में रैली करेगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुहिम को जिला और ब्लॉक स्तर तक ले जाने की रणनीति तैयार की जाएगी
देहरादून। मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति दून के बाद अब हल्द्वानी में मूल निवासी और भू-कानून के मुद्दे पर रैली आयोजित करने की रणनीति बना रहा है। इसे लेकर समन्वय समिति ने बैठक भी बुलाई है। इसमें मुहिम को जिला और ब्लॉक स्तर तक ले जाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि जिस तरह से देहरादून की रैली को जनसमर्थन मिला है, वह कहीं न कहीं राज्यवासियों की भावनाओं को बंया करता है। उन्होंने कहा कि यह करवां अभी तैयार हो रहा है। हम चाहते हैं कि हल्द्वानी में भी इस तरह की रैली हो। यह सब शांतिपूर्ण तरीके से होना है और हम नहीं चाहते है कहीं कोई टकराव की नौबत आए। सरकार जनभावनाओं को समझे और मूल निवास 1950 के साथ ही भू-कानून पर जनभावनाओं के अनुरूप फैसला ले। समिति लगातार संवाद कर रही है, जनसंपर्क कर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जो लगातार जारी रहेगा। समिति की कोर ग्रुप में शामिल लुशुन टोडिरिया के मुताबिक हल्द्वानी में रैली होगी, ऐसी भावना है और इस पर जल्द फैसला किया जाएगा। साथ ही पूरे राज्य में जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर मूल निवास और भू-कानून को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की रणनीति भी बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में इलाज के लिए जाने वाले उत्तराखंडी मरीजों को बड़ी राहत, उत्तराखंड भवन में मिलेगी ठहरने की सुविधा

Select Language

Advertisement