उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी सशक्त भू-कानून की लड़ाई के लिए पूरे प्रदेश में एक आंदोलन करेगी :पीसी तिवारी

चार बिंदुओं पर लड़ाई का ऐलान, त्रिवेंद्र सरकार में लिए फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी सशक्त भू-कानून की लड़ाई लड़ती रहेगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी पूरे प्रदेश में एक आंदोलन चलाएंगे। पार्टी ने अपने चार अहम बिंदुओं पर कार्य करने का संकल्प लिया है।
सोमवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि रविवार को निकाली गई मूलनिवास भूकानून स्वाभिमान रैली में उत्तराखंड की जनता ने भावना प्रकट की है। वह लंबे समय से इसके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे अब और मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। भाजपा ने भी उसी दिन रैली आयोजित की, उससे अफसोस हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि सियासी दल है, उनका भी हक है रैली करने का। अब हिमालय राज्य की अस्मिता का सवाल है। वह लोग उत्तराखंड के विकास की अवधारणा वह बन रहे हैं, जो उत्तराखंड के बारे में नहीं जानते। हिमालय भारत और उत्तराखंड की धरोहर है। दुर्भाग्य है कि 22 सालों में प्राकृतिक संसाधनों की लूट खसोट होती रही। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी क्षेत्रीय दल के रूप में बेहतर विकल्प साबित होगा।
पीसी तिवारी ने कहा कि पार्टियां सत्ता की लड़ाई लड़ती हैं, मूल्यों की नहीं। उन्होंने चार बिंदुओं सामाजिक, राजनीतिक, व्यवस्था परिवर्तन और भूकानून के लिए लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। पीसी तिवारी ने कहा कि 2018 में त्रिवेंद्र सरकार ने भूमि खरीद से संबंधित जो कानून बनाया था, उसे तत्काल वापस लेने की जरूरत है। प्रदेश में 67 फीसदी फॉरेस्ट की भूमि है, उसे लोगों से छीन लिया गया है। वन पंचायत के अधिकार खत्म कर दिए गए हैं, वह वापस चाहिए। ग्राम समाज की भूमि को भी फॉरेस्ट की बता दिया गया है। वह भी वापस दी जाए। इस दौरान महासचिव नरेश चंद नौडियाल, महामंत्री अब्बल सिंह भंडारी, सीपी शर्मा मौजूद रहे।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी