Report by : CWN Desk
Published at :
“संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत, एक ने खाया जहर, दूसरी ने लगाया फंदा; पुलिस जांच में जुटी”

बाजपुर। केलाखेड़ा के ग्राम भौवानगला स्थित एक जैविक खाद बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें लोहे की भारी-भरकम रैक मजदूरों पर गिर पड़ी। हादसे में 13 मजदूर रैक के नीचे दब गए, जिसमें से एक 19 वर्षीय युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 12 अन्य मजदूर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भौवानगला निवासी रवि नेहरा पुत्र युद्धवीर सिंह की फैक्ट्री में गुरुवार शाम करीब छह बजे 23 मजदूर मशरूम और मुर्गी के दाने से जैविक खाद बना रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे की रैक, जिस पर खाद के कट्टे रखे थे, मजदूरों पर जा गिरी। इस दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौजूद अन्य मजदूरों, ग्रामीणों व पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायलों को रैक के नीचे से निकालकर 108 एंबुलेंस से बाजपुर, काशीपुर व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ग्राम टांडा डालचंद निवासी हिना (19) की मौत हो गई।

घटना में घायल मजदूर जय सिंह, करन, ओमपाल, रेशमा, कौशल्या, राधा, गणेश, भगवानदास, विजयपाल, पोला, भोला और परमजीत कौर सभी ग्राम टांडा डालचंद थाना केलाखेड़ा के निवासी हैं।

घटना के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एएसपी अभय सिंह, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उचित उपचार के निर्देश दिए।

स्थानीय प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुटा है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस हादसे से क्षेत्र में गहरा शोक है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›