Connect with us

हल्द्वानी

चोरों का आतंक, कब्रिस्तान से लोहे का गेट चोरी किया,कबाड़ी की दुकान पर बेचते वक्त लोगो ने धरदबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- चोरों द्वारा कब्रिस्तान से लोहे का गेट चोरी कर लिया गया। इस बीच लोगों ने उसे कबाडी को बेचते वक्त पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार सगीर अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी काबुल का बगीचा इंद्रा नगर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह कब्रिस्तान में पेड़ पौधों को पानी देने वह साफ सफाई के साथ-साथ कब्रिस्तान की देखरेख भी करता है। कब्रिस्तान में एक लोहे का गेट पड़ा था। जिसे पड़ोस में रहने वाला मकसूद पुत्र मंसूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गेट को लाइन नंबर 8 स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर ले जाकर बेच दिया। इस बीच वह भी उनका पीछा करते हुए कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गया। जहां गेट चुराने वाले मकसूद को पड़कर कर बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement