Connect with us

नई दिल्ली

पुलिस ने कराई पूर्व में शराब व स्मैक बेचने वाले हिस्ट्रीशीटरों की परेड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर परिसर में थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर व पूर्व में अवैध शराब तस्करों-स्मैक, चरस, गांजा बेचने वालो की परेड कराई गई।
कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी मौजूदा हिस्ट्रीशीटर परेड़ में मौजूद रहे। सभी से उनके द्वारा वर्तमान में किया जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कड़ी हिदायत दी गई,कि यदि किसी भी अपराध में उनकी संलिप्तता मिलती है तो कड़ी कार्यवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं उसका विवरण कोतवाली ज्वालापुर को अवगत कराये जाने व अपनी उपस्थिति कोतवाली ज्वालापुर में हिस्ट्री सीटर रजिस्टर में अंकित किए जाने के बारे में बताया गया। हिस्ट्रीशीटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व सभी को बताया गया कि किसी भी अपराध की कोई भी पुनरावृति न होने पाएं। अगर की जाएगी तो उसके विरुद्ध जिला बदर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में खाना ढूंढते भूपतवाला हाइवे क्रॉस करते होटल पहुंचा हाथी, कुत्ते ने भगाया...देखिए आप भी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement