Connect with us

हरिद्वार

पतंजलि, गुरुकुल और ऋषिकुल क्षेत्र 29 से “नो ड्रोन” एरिया घोषित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

30 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट
हरिद्वार
। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 30 मार्च को हरिद्वार भ्रमण को देखते हुए प्रशासन ने पतंजलिए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और ऋषिकुल मैदान एरिया नो ड्रोन एरिया घोषित कर दिया है। 29 मार्च से लेकर 30 मार्च तक इन इलाकों में ड्रोन नहीं उडा़या जा सकेगा। नगर मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा ने कहा कि ड्रोन उड़ाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गृहमंत्री पतंजलि के संन्यास दीक्षा समारोह में आएंगे। जबकि गुरुगुल कांगड़ी विवि का दीक्षांत समारोह और ऋषिकुल में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Select Language

Advertisement