Connect with us

हरिद्वार

प्रेमी को घर बुलाया, पति आया तो प्रेमी को ही लुटेरा बताया और थाने पहुंचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ज्वालापुर की घटना, प्रेमी को पुलिस लेकर गई तो खुला मामला
हरिद्वार
। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में महिला को पति की गैर मौजूदगी में प्रेमी को घर बुलाना महंगा पड़ गया। दरअसल पति के घर से बाहर जाने पर पत्नी ने मोहल्ले के अपने प्रेमी को घर बुला लिया। अचानक पति के आने पर महिला के होश उड़ गए। महिला प्रेमी संग रंगरेलिया मना रही थी। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए प्रेमी को ही लुटेरा बता दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्रेमी को लेकर गई तो वहां मामला खुला और पति मुंह छिपाकर घर पहुंचा। पूरे मामले की क्षेत्र में चर्चा है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला का मोहल्ले के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। महिला का पति सोमवार को किसी काम से घर से बाहर गया था। महिला ने फोन कर प्रेमी को घर बुला लिया। पति अचानक घर पहुंच गया। जिसे देखकर महिला ने प्रेमी को लुटेरा बता दिया। महिला की बात सुनकर पति ने युवक को पीट दिया और पुलिस बुलवा ली। पुलिस पहुंची और युवक को कोतवाली ले गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। युवक ने महिला से हुई मोबाइल पर चैट और बातचीत सुनाई। पुलिस ने जब पति को हकीकत बताई तो वह मुंह छिपाकर कोतवाली से घर वापस लौट गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement