Report by : CWN Desk
Published at :
सरकारी भूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर पथराव, एक होमगार्ड घायल

पुलिस ने बल प्रयोग कर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा, देहरादून की घटना

देहरादून। सरकारी भूमि से देहरादून में कब्जा हटाने गई टीम पर झुग्गियों में रहने वालों ने पथराव कर दिया। जिसमें एक होमगार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बल प्रयोग कर अतिक्रमणकारियों को घटना स्थल से खदेड़ दिया।
सहस्रधारा रोड स्थित एकता विहार में नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से बनी झुग्गियों को बीते शनिवार को हटा दिया गया था। लेकिन, रविवार को सभी 20 झुग्गियां फिर से खड़ी हो गईं। जिसकी सूचना मिलने पर सोमवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए गई। निगम के भूमि कर अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि सोमवार को एकता विहार में अवैध झुग्गियों को हटाने के दौरान टीम पर पथराव किया गया। जिसमें नगर निगम के होमगार्ड अजय नेगी के सिर पर गहरी चोट आ गई। अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही रायपुर थाने में आरोपितों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर निगम की टीम ने झुग्गियां हटाईं। हालांकि, उक्त भूमि पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए निगम व्यवस्था बना रहा है। क्षेत्र में अभी और भी कई झुग्गियां अवैध रूप से निगम की भूमि पर बनी हैं, जिन्हें जल्द हटा दिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›