Connect with us

देहरादून

देहरादून में बारिश का कहर: पेड़ गिरने से एक की मौत, जलभराव और खुदाई से लोग परेशान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून शहर में मंगलवार दोपहर अचानक तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सड़क खुदाई का काम चल रहा है। गोचर कॉलोनी, किशनपुर एन्क्लेव और दून विहार समेत कई इलाकों में लोगों के घरों के पास बारिश का पानी जमा हो गया। दून विहार वार्ड के पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने बताया कि मिट्टी भर जाने के कारण सॉकपिट जाम हो गया है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण अनुभाग के अधिशासी अभियंता को समस्या से अवगत कराकर समाधान की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सफेद शर्ट और काली पैंट या कोट केवल अधिवक्ता ही पहन सकेंगे

बारिश के दौरान मंगलवार दोपहर को दून-पांवटा हाईवे पर एफआरआई के पास दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी के बड़कोट जा रही एक मैक्स वाहन पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा, जिससे वाहन में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार पांच लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।

इधर, बंजारावाला स्थित मोनाल एन्क्लेव क्षेत्र की मुख्य सड़क पर पहले से ही बने तीन बड़े गड्ढों ने बारिश के बाद मुसीबत और बढ़ा दी। पिछले एक हफ्ते से सीवर लाइन बिछाने के लिए यहां गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन बारिश से पहले उनमें मिट्टी भर दी गई थी, जो अब बह चुकी है। इससे सड़क कीचड़मय हो गई और दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से पहले अधूरे कार्य जल्द पूरे कराए जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके और हादसों से बचाव हो।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement