Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी के पास लॉज में भीषण आग, 35 यात्रियों को पुलिस और दमकल ने बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास शुक्रवार देर रात एक लॉज में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 10 बजे की है जब गौरव लॉज में बिजली के बॉक्स में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते लॉज की गैलरी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के समय लॉज के सभी कमरे यात्रियों से भरे हुए थे और अधिकांश यात्री सोने की तैयारी में थे।

जैसे ही आग लगी, लॉज के अंदर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और होटल स्टाफ मौके पर पहुंचे, लेकिन धुआं और लपटें तेज होने की वजह से कोई भीतर नहीं जा पाया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रितेश शाह और हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी दमकल विभाग की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  "मन की बात" के 100वें एपिसोड को भव्य बनाने बनाने का आह्वान

पुलिस और दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बालकनी और खिड़कियों के रास्ते 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। लॉज की ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सीढ़ियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। मौके पर दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खिली धूप, हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं से गुलजार

चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने लॉज प्रबंधन को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement