Connect with us

नई दिल्ली

घर में घुसकर फायिरंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दो घंटे में गिरफ्तार किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सिडकुल पुलिस की शानदार घेराबंदी के कारण पकड़े गए अभियुक्त

हरिद्वार- घर में घुसकर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिडकुल थाना प्रभारी के मुताबिक शनिवार की रात को विपिन कुमार पुत्र महेंद्र निवासी थाना शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिडकुल हरिद्वार की शिकायत दी थी कि अब से लगभग 1 वर्ष पूर्व मोहित ऊर्फ अभिषेक द्वारा वादी की बहन के साथ छेड़खानी की गई थी। जिस पर उस समय दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी बात से मोहित विपिन के साथ रंजिश रखता था। आरोप है कि इसके चलते मोहित व उसके साथियों विशाल उर्फ फुकरा, हर्ष एवं देवराज ने उसके घर पर आते ही गाली गलौच कर झगड़ा व जान से मारने की नियत से वादी पर तमंचे से फायर किया। फायर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हुए तो ये लोग धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची सिड़कुल पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिस पर सिडकुल पुलिस द्वारा आरोपियों कुंडली खंगालते हुए गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया सिडकुल पुलिस की शानदार घेराबंदी के चलते मात्र 2 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त विशाल उर्फ फुकरा सहित कुल 3 आरोपियों को अवैध तमंचा एवं खोखा कारतूस सहित थाना क्षेत्र से धर दबोचने में सफलता हासिल हुई। एक अन्य फरार की तलाश जारी है। अवैध असलहा की बरामदगी पर मुकदमे में धारा 25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चारों आस पास रहते है और आपस में अच्छी दोस्ती है। पुलिस ने मोहित उर्फ अभिषेक पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम गधारोंना थाना मंगलौर हरिद्वार हाल किरायेदार पवन रामनगर कॉलोनी थाना सिडकुल विशाल कुमार उर्फ फुकरा पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम भागूवाला थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार कुंवरपाली रामधाम कॉलोनी हर्ष कुमार उर्फ भाटी पुत्र कटार सिंह निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल को गिरफ्तार का उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Select Language

Advertisement