Report by : CWN Desk
Published at :
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने फरार दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज

हल्द्वानी- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा एन0आई0एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने मय टीम द्वारा फौज बाद संख्या 2856/21 धारा 138 एन आई एक्ट से संबंधित अभियुक्ता मंजू कोरंगा पत्नी सतीश जयसवाल निवासी वार्ड नंबर 3 आवास विकास कॉलोनी हल्द्वानी जनपद नैनीताल के घर एवं सम्भावित ठिकानों में दबिश दी गयी, परन्तु नहीं मिली, घर पर मौजूद लोगों से अभियुक्ता का मोबाइल नंबर लिया गया। जिसे फोन कर चौकी बुलाया और अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू दिखाकर नियमानुसार हस्वकायदा पुलिस हिरासत में ले फौज वाद संख्या 632/22 धारा 138 एन आई एक्ट से संबंधित अभियुक्त सतीश जायसवाल पुत्र महादेव जायसवाल निवासी कुल्यालपुरा गली नंबर 10 भोटिया पड़ाव थाना से संबंधित जारी एनबीडब्ल्यू/ धारा 83 सीआरपीसी कुर्की आदेश तमिली हेतु दबिश दी गई। अभियुक्त उक्त पत्ते पर मौजूद मिला जिसे वारंट दिखाकर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›