Report by : CWN Desk
Published at :
गरमपानी में घोड़े की लात से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

शांतिपुरी। उत्तराखंड के शांतिपुरी क्षेत्र के जवाहरनगर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से धुआं उठता देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब घर के अंदर प्रवेश किया गया तो वहां एक कमरे में एक व्यक्ति की अधजली लाश बरामद हुई।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय अमरकांत त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो आंचल दुग्ध संघ लालकुआं से सेवानिवृत्त हो चुके थे। बताया गया कि घटना के समय मकान के मुख्य गेट और ऊपर की मंजिल पर जाने वाली सीढ़ियों में अंदर से ताले लगे हुए थे, जिससे बाहर से किसी का प्रवेश संभव नहीं था।

पंतनगर थाने के एसएचओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि मौके की गंभीरता को देखते हुए परिजनों को सूचित कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। फॉरेंसिक टीम कमरे से साक्ष्य जुटा रही है ताकि आग लगने और मौत के कारणों का सही-सही पता लगाया जा सके। मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›