Report by : CWN Desk
Published at :
ज्योलीकोट में पर्यटकों का स्टंट पड़ा महंगा, सोशल मीडिया वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

हल्द्वानी। ज्योलीकोट क्षेत्र में चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पर्यटकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हल्द्वानी पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार के चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।

वीडियो में पर्यटक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे थे, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि खुद की और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और स्टंट जैसे कृत्यों के विरुद्ध सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाहियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›