Connect with us

नई दिल्ली

हर की पौड़ी क्षेत्र की बिजली बिना सूचना के बंद करने से व्यापारियों में आक्रोश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अद्योषित विद्युत कटौती बंद नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन: सेठी

हरिद्वार- तीर्थनगरी हरिद्वार के हरकी पौड़ी के आसपास इलाकों में अघोषित विद्युत कटौती पहले से ही प्रतिबंधित है। बावजूद इसके बिना किसी सूचना के यहां पर लगातार विद्युत कटौती की जा रही है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा बिना पूर्व सूचना अघोषित विद्युत कटौती पर आक्रोश जताया। सेठी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि ग्रामीण इलाकों व ज्वालापुर के बाद अब हरिद्वार शहर हरकी पौड़ी इलाके के आसपास शहर में अघोषित विद्युत कटौती की जानी शुरू कर दी गई है। उनका आरोप है कि बिना किसी सूचना के किसी आवश्यक कार्य न होते हुए भी सप्लाई बंद की जा रही है। जिसकी वजह से व्यापारियों, होटल व्यवसाई, आम जनता को परेशान होना पड़ा। जबकि बिल हर माह पूरा लिया जाता है बड़े बिल पर कोई राहत नहीं। जरा सा बिल बढ़ने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। सेठी का कहना है कि सप्लाई 24 घंटे सुचारू रखना विभाग का काम है। विद्युत विभाग ने अगर कटौती बंद नहीं की तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध जताया जाएगा। विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, खड़खड़ेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, जिला उपाध्यक्ष विनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एसएन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पवन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार,जिला मंत्री रवि बांगा, जिला सचिव हरिओम शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, दीपक मेहता, गणेश शर्मा रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया योग नीति का अनावरण, 800 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग

Select Language

Advertisement