Connect with us

नई दिल्ली

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा इकाई द्वारा सड़कों की जर्जर हालत के विरोध सड़को पर पेड़ लगा विरोध प्रदर्शन किया गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला युवा इकाई के जिला अध्यक्ष सौरभ भट्ट के नेतृत्व में आज व्यापारियों द्वारा नैनीताल मुख्य मार्ग में सड़कों की दयनीय स्थिति पर सड़क के गड्ढों में पौधा रोपण कर धरना विरोध प्रदर्शन किया गया। सौरभ भट्ट ने बताया क
कि दो दिन पूर्व शिक्षक जीवन पंत की सड़क में गड्ढे के कारण मृत्यु, उससे पूर्व जानकी देवी की सड़क में गिरने के कारण मृत्यु आदि ऐसी आए दिन की खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की खबरों से जनता में भारी आक्रोश है। यदि सरकार, प्रशासन 15 दिन के भीतर हल्द्वानी की सड़कों को ठीक नहीं कराती है तो फिर व्यापार मंडल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि सड़कों की स्थिति आज ऐसी है की आए दिन दुर्घटनाएं होती जा रही है जिस कारण लोगों को अपनों के सकुशल घर वापसी की चिंता सताने लगी है। वहीं जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा खराब सड़कों के लिए बार-बार सरकार, प्रशासन को चेताया जा रहा है लेकिन सरकार, प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। महिला जिला महामंत्री उर्वशी बोरा ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ जनता की इस लड़ाई को व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी।
विरोध प्रदर्शन के पश्चात सभी व्यापारी उप जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने सड़कों की जर्जर हालत पर दुःख व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को प्रेषित किया।
विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, जिला अध्यक्ष (युवा) सौरभ भट्ट,जिला युवा संरक्षक संदीप गुप्ता, जिला महामंत्री मधुकर बनोला, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा महानगर अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुनाल गोस्वामी, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री उर्वशी बोरा, विनीता कांडपाल, विनीता शर्मा, सुरभि महरोत्रा, प्रियंका शर्मा, प्रदेश मंत्री जितेंद्र भसीन, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रक्षित वर्मा, संदीप सक्सेना, संदीप गुप्ता, गीता कांडपाल, रमनदीप सिंह भसीन, महानगर संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, ललित भगत, चेतन कोहली आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement