Connect with us

उधमसिंह नगर

रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुदपुर स्टेशन के पास की घटना, नहीं हुई शिनाख्त
रुद्रपुर।
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब एक किलोमीटर पहले दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में युवक आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। ट्रैक मैन ने जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों सूचना दे दी गई है। युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है।

Select Language

Advertisement