Connect with us

देहरादून

देहरादून में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आई महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर दी धमकी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने आई एक महिला खिलाड़ी के साथ युवक द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो और फोटो भी बना लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत के अनुसार, पीड़िता ऊधमसिंहनगर जिले की रहने वाली है और सितंबर 2024 में अपने जिले की एथलेटिक्स टीम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने देहरादून आई थी। प्रतियोगिता के दौरान वह जैन धर्मशाला में ठहरी थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान अमन मेहरा नाम के युवक से हुई, जो मूल रूप से पिथौरागढ़ का निवासी है और वर्तमान में रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में रह रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में 250 ग्राम आलू चोरी का मामला: मजदूर ने पुलिस को बुलाया, देखिए सोशल मीडिया पर वायरल

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 20 सितंबर 2024 को अमन मेहरा धर्मशाला में उससे मिलने आया और कोल्डड्रिंक पिलाने का बहाना किया। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। नशे की हालत में आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के न्यूज पोर्टलों को मिलेंगे सम्मानजनक विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने डर और मानसिक दबाव के चलते घटना की जानकारी पहले किसी को नहीं दी, लेकिन अब साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही है। घटना से खेल जगत और खिलाड़ियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement