Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट: 30 जून को स्कूलों में छुट्टी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 30 जून 2025 को नैनीताल जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक, आकाशीय बिजली और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। प्रधानाचार्य व कर्मचारी नियत समय पर उपस्थित रहेंगे। आदेश उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोबरा गैंग के नशा तस्कर शिवम गुप्ता की करोड़ों की संपत्ति जब्त


Select Language

Advertisement