Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटर सवार छात्रा को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, लेकिन फिर भी कई लोग इसकी चपेट में आ गए। देहरादून जा रही काठगोदाम डिपो की एक रोडवेज बस कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 18 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि कार सवार दंपत्ति घायल हो गए।

हादसा रात करीब 11:45 बजे हुआ, जब खताड़ी निवासी अथर अपनी पत्नी महताब के साथ कार (यूके-07एएच-3969) में काशीपुर से रामनगर लौट रहे थे। जैसे ही वह पीरूमदारा चौराहे से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस (यूके-07पीए-3158) से आमना-सामना हो गया। टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने तेजी से स्टेयरिंग मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वहीं कार असंतुलित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।

बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस का आगे का शीशा टूट गया और अंदर बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

वहीं कार में फंसे दंपत्ति अथर और महताब को सुरक्षित बाहर निकालकर रामनगर अस्पताल ले जाया गया। दोनों के सिर और हाथ में चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›