Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश ब्राह्मपुरी के पास गंगा नदी से मिला शव, SDRF ने किया बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। 6 मई 2023 को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ब्राह्मपुरी के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दिया है, जिसका शव बरामद किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव को गंगा नदी से बरामद कर बॉडी बैग में डालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तत्पश्चात शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*SDRF टीम का विवरण*

यह भी पढ़ें 👉  सीओ वंदना वर्मा और मेयर ऊषा चौधरी समेत 100 महिलाओं को सुषमा स्वराज स्मृति सम्मान

1. मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
2. मुख्य आरक्षी सुरेश बहुगुणा
3. आरक्षी रमेश भट्ट
4. आरक्षी शिवम् सिंह
5. आरक्षी राजेंद्र नाथ
6. फायरमैन सुमित नेगी
7.चालक राहुल कुमार

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से गहने चोरी, लाखों रुपये का नुकसान

*मीडिया सैल SDRF*

Select Language

Advertisement