Connect with us

हल्द्वानी

युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी के मुख्य चुनाव प्रभारी बने रूपेंद्र नागर, 1 अगस्त को मतदान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी के चुनाव की तारीख घोषित। रूपेंद्र नागर मुख्य चुनाव प्रभारी बने। 1 अगस्त को हिंदू धर्मशाला में होगा चुनाव। पूरी खबर पढ़ें।

हल्द्वानी। कालाढूँगी रोड के खंडेलवाल भवन में युवा वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण आमसभा सह चुनाव बैठक आयोजित की गई। महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व और महामंत्री कपिल अग्रहरि के संयोजन में आयोजित इस बैठक में संस्था के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए चुनाव की तिथियों की भी आधिकारिक घोषणा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र 2026-28 का चुनाव 01 अगस्त 2026 को सायं 03 बजे रामपुर रोड स्थित हिंदू धर्मशाला में संपन्न कराया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रूपेंद्र नागर को सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सह प्रभारी के रूप में विजय गुप्ता, विनीत अग्रवाल, रजत माहेश्वरी और उमेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
यह पूरी चुनाव प्रक्रिया वैश्य महासभा के वरिष्ठ अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महामंत्री दिनेश गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरी की जाएगी। बैठक में महामंत्री कपिल अग्रहरि द्वारा वर्ष 2024-26 के आय-व्यय का ब्योरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। चुनाव की घोषणा के बाद से ही संगठन में चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।
संगठन ने नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि भी तय कर दी है। महासभा के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की सायं 04:00 बजे तक मात्र 250 रुपये शुल्क जमा करके सदस्यता प्राप्त की जा सकती है। पदाधिकारियों ने इच्छुक युवा साथियों से समय रहते अपनी सदस्यता कराने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध मौत: मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिले शव, हत्या की आशंका

Select Language

Advertisement