Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी शहबाज मेरठ से गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में धर्म छिपाकर और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शहबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। शहर से लव जिहाद और धोखाधड़ी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शहबाज नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ऊधम सिंह नगर जिले की रहने वाली पीड़िता हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहकर एक मोबाइल शॉप पर काम करती है। उसी दुकान पर मेरठ निवासी आरोपी शहबाज भी काम करता था। साथ काम करने के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।
पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए आरोपी शहबाज ने उससे शादी करने का वादा किया। उसने युवती को झांसे में लेने के लिए यहाँ तक कहा कि वह उससे सच्चा प्यार करता है और शादी के लिए अपना मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगा। इस झूठे वादे के आधार पर आरोपी ने युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से साफ मुकर गया। खुद को कानूनी शिकंजे से बचाने के लिए आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए युवती के मोबाइल से सभी चैट, फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement