Connect with us

उधमसिंह नगर

दुःखद: अपनी शादी का निमंत्रण बांट रहे युवक की फुफेरे भाई के साथ मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शक्ति फार्म रोड पर सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकराई बिजनौर के युवक की बाइक

किच्छा। अपनी शादी का निमंत्रण देने बिजनौर से शक्तिफार्म आए दूल्हे और उसके फुफेरे भाई की शक्तिफार्म रोड पर खराब खड़ी ट्रॉली से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
देवकुमार (24) पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम हेमराज जिला बिजनौर की 2 मई को शादी होनी थी। फुफेरे भाई मिथलेश (25) पुत्र नंदू निवासी धर्मनगरी घस्सीवाला जिला बिजनौर के साथ बाइक से रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र देने के लिए शक्तिफार्म आया था। मंगलवार देर शाम दोनों वापस बिजनौर जाने के लिए निकले। ग्राम शहदौरा के पास उनकी बाइक सड़क पर खराब खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम है।

यह भी पढ़ें 👉  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 'एकता परेड': उत्तराखंड की झांकी ने बिखेरी देवभूमि की अद्भुत छटा, PM मोदी ने की तारीफ!

Select Language

Advertisement