Connect with us

हल्द्वानी

सारथी फाउंडेशन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: सारथी फाउंडेशन ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत ने दोनों महान व्यक्तित्वों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पंत ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता अभियान और अहिंसा के मार्ग को हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, शास्त्री जी के ‘जय जवान जय किसान’ के नारे से हमें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर ललित मोहन जोशी, करण सिंह चौधरी, हरीश चंद्र जोशी और अजय प्रकाश जोशी को फाउंडेशन में सदस्यता ग्रहण करवाई गई।
विचार गोष्ठी में फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, संरक्षक गिरीश चंद्र लोहनी, संरक्षक प्रदीप सभरवाल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट आर पी पांडे सहित कई अन्य सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।
कार्यक्रम में बापू के भजन ‘वैशव जन तो तेन कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाए गए। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सोशल मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे: अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी, प्रदीप सबरवाल, दीक्षा पंत पांडे, हेमा जोशी, मीना साही, मंजू सनवाल, पूजा पंत, वर्षा टंडन, आर पी पांडे, जयप्रकाश, भवानी सूठा, केतन जायसवाल, तारा बिष्ट, सोना तिवारी, रंजना जोशी, भावना पांडे, कला नेगी, बृंदा, मुकेश खन्ना, संतोष गौड़, सोनपाल यादव, योगेश मेलकनी आदि।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement