Connect with us

हल्द्वानी

सारथी फाउंडेशन ने हल्द्वानी में मिट्टी के दीयों का किया निःशुल्क वितरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति ने आज हल्द्वानी के जगदंबा नगर बैंकट हॉल मुखानी रोड़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीयों का उपयोग न केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।
मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरीश नैनवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दीयों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मिट्टी के दीयों का उपयोग करें।
सारथी फाउंडेशन समिति के कोषाध्यक्ष कमल जोशी ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया। उन्होंने दीयों के वितरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत, मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरीश नैनवाल, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक कमल जोशी, संगठन मंत्री मंजू सनवाल, सोशल मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी पूजा पंत, उपाध्यक्ष हेमा जोशी, संयुक्त सचिव गीता बेलवाल, सह सचिव भावना पांडे, जय प्रकाश, सूचना प्रमुख (वरिष्ठ) रंजना जोशी, बबिता टकवाल, सोना तिवारी, कला नेगी, हरीश जोशी, उमेश सैनी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement