Report by : Paras Bisht
Published at :
सारथी फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार, दिवाली उत्सव और राज्य स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा तय

हल्द्वानी: सारथी फाउंडेशन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मां जगदम्बा बैंक्विट हॉल, मुखानी रोड हल्द्वानी में आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति:
* दीक्षा पंत पांडे: कोऑर्डिनेटर
* मंजू सनवाल: जयंती स्थापना दिवस कार्यक्रम संचालन सहित संयोजिका संगठन मंत्री
* शीला भट्ट: कविता साहित्य एवं लेखन पाठन कार्यक्रम प्रमुख महिला सह सचिव
* रंजना जोशी: प्रचार प्रसार एवं सूचना प्रमुख (वरिष्ठ) मंत्री
* मीना साही: महिला सह संगठन मंत्री
* सोना तिवारी: महिला सह सचिव
* डाक्टर दीप्ती जोशी: चिकित्सा कैम्प संयोजक प्रभारी
* पूजा पंत: सह सोशल मीडिया प्रभारी
* भावना पाण्डे: संस्था कार्यक्रम सूचना प्रभारी प्रमुख
* कौशल्या जोशी, कला नेगी, कमला जोशी, बीना जोशी, जानकी रैगाई: सदस्य
* डॉ शाह खान राजशाही: उधमसिंह नगर जिले में प्रमुख
दिवाली उत्सव और राज्य स्थापना दिवस समारोह:
बैठक में इस वर्ष दिवाली उत्सव और 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाने की रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से संगठन मंत्री मंजू सनवाल को कार्यक्रम की संयोजिका नियुक्त किया गया।
संकल्प:
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनसेवा को समर्पित भाव से कार्य करने और सारथी फाउंडेशन के जनहित समाज सेवा के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित रहे:
अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, दीक्षा पंत पांडे, पूजा पंत, हरीश जोशी, हेमा जोशी, जयप्रकाश, डॉ दीप्ति जोशी, मीना साही, गीता बेलवाल, मंजू सनवाल, रंजना जोशी, भावना पांडे, सोना तिवारी, कला नेगी, कमला जोशी, बबिता टकवाल, कैलास जोशी, आनंद आर्य, बीना जोशी, शीला भट्ट, जानकी रैगाई, कौशल्या जोशी आदि।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›