Report by : CWN Desk
Published at :
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली रैलीयां

नारो, स्लोगल के माध्यम से जनता को किया जागरूक

धारी व खनश्यू तहसील के सभी सेक्टरो में निकाली गयी रैलिया
धानाचूली (नैनीताल)।
उच्च न्यायालय के निर्देश के पालन में स्कूली बच्चो के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों महिला समूहों ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रैली निकाल कर लोगो को कूड़े के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया।

शनिवार को जीआईसी धानाचूली, सुंदरखाल व जीजीआईसी भटेलिया और अन्य सेक्टरो पर एनएसएस के बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत रैलियां निकालकर स्लोगन के माध्यम से कूड़े के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने बैनर और स्लोगन के साथ नारों के माध्यम से लोगों को कूड़े को इधर-उधर नहीं फेंकना और कूड़े के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। धानाचूली में तहसीलदार तान्या रजवार के नेतृत्व में बच्चों ने स्कूल परिसर से धानाचूली बाजार और उसके बाद धानाचूली बैंड चौराहे तक डेढ किमी तक रैली निकाली । इस दौरान प्रधानाचार्य एके गिरी, पीटीए अध्यक्ष प्रमोद कुमार बिष्ट, प्रधान राजेंद्र सिंह, कमल तड़ागी जेपी पंत, सुमन राणा, नीता दीक्षित, उमेश पाठक, एलएम वर्मा सहित आशा महिला समूह की महिलाएं मौजूद रहे।

वही सुंदरखाल जीआईसी के बच्चों ने सुंदरखाल बाजार में रैली निकाल लोगो को जागरूक किया। इस दौरान प्रधान रेखा बिष्ट, प्रवक्ता राजेश पांडे ,मंजू कांडपाल केसी दानी ,पूरन चंद्र गुणवंत, पूरन बिष्ट सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे। वही सरस्वती शिशु मंदिर धानाचूली के बच्चों ने धानाचूली बाजार में प्रधानाचार्य शुभेन्दु गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़े के तहत रैली निकाली ।इस दौरान प्रबंधक तेज सिंह बिष्ट, शुभेन्दु गुप्ता, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष जल प्रपात समिति, हरीश बिष्ट नारायण सिंह, मीना बोरा, कमला लोधियाल, आनंद सिंह, राजेंद्र नयाल, खीम सिंह गजेंद्र, प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। उधर सेक्टर प्रभारी तहसीलदार तान्या रजवार ने बताया कि सुबह 8 बजे से श्रमदान कर अपने आसपास बाजारों में फैले कूड़े की सफाई करेगे। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस स्वच्छता पखवाड़े के अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›