Report by : CWN Desk
Published at :
सितारगंज: कैलाश नदी में डूबे युवक का शव SDRF ने 15 फीट गहराई से किया बरामद

सितारगंज। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र स्थित कैलाश नदी में डूबे एक युवक का शव राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया।

जिला नियंत्रण कक्ष, उधम सिंह नगर से सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट रुद्रपुर से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम ने मौके पर पहुंचते ही राफ्ट, डीप डाइविंग किट और अन्य तकनीकी संसाधनों की सहायता से सघन सर्च अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम के डीप डाइविंग विशेषज्ञ कांस्टेबल प्रकाश मेहता ने लगभग 15 फीट गहराई में गोता लगाकर कुशलता से सर्चिंग करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान हरपाल सिंह (उम्र 30 वर्ष), पुत्र भोला सिंह, निवासी सिसई खेड़ा, सितारगंज के रूप में हुई है। SDRF द्वारा शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

SDRF की तत्परता और दक्षता से चलाए गए इस सफल ऑपरेशन से परिजनों को बड़ी राहत मिली है। SDRF लगातार प्रदेशभर में आपदा एवं दुर्घटनाओं के समय तत्परता से राहत व बचाव कार्यों को अंजाम देती रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›