Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी में गंगा में गिरी कार, चालक लापता, SDRF की सर्च ऑपरेशन जारी

टिहरी: टिहरी जनपद के अटाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक कार गंगा नदी में गिर गई है और कार सवार व्यक्ति लापता है। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आज सुबह पुलिस चौकी ब्यासी को सूचना मिली थी कि सींघटाली के पास एक इनोवा क्रिस्टा कार सवार व्यक्ति कार सहित रात्रि से लापता है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लापता व्यक्ति अंकित चमोली रात में ऋषिकेश की ओर जा रहा था। उसने रात 1 बजे अपने घर पर बात की थी, उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया।
SDRF टीम ने अटाली गंगा के पास सर्च ऑपरेशन चलाया और कार नदी में गिरी हुई पाई। सुरक्षा के मद्देनजर ढालवाला से SDRF की एक और डाइविंग टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर कार के अंदर और आसपास खूब तलाशी ली, लेकिन अंकित चमोली का कोई सुराग नहीं मिला।
SDRF की टीम अब अन्य संभावित स्थानों पर भी तलाशी अभियान चला रही है।
लापता व्यक्ति का विवरण:
* नाम: अंकित चमोली
* पिता का नाम: अरविंद सिंह
* उम्र: 32 वर्ष
* निवास: नत्थनपुर, देहरादून

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›