Connect with us

हल्द्वानी

कल्याणी और कोसी नदी में दो हादसे: किशोर और बुजुर्ग तेज बहाव में लापता, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/अल्मोड़ा। उत्तराखंड की नदियों में बारिश के कारण बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर जान पर खतरा बढ़ा दिया है। बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर और एक बुजुर्ग तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। पहला मामला हल्द्वानी का है, जहां रम्पुरा वार्ड 22 निवासी 17 वर्षीय सूरज कोहली अपने दोस्तों के साथ कल्याणी नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह तेज धारा में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसका हाथ पानी में दिखाई देने की बात कही, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने राफ्ट व गोताखोरों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सूरज का कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार को फिर से खोज अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  12वीं कक्षा तक के छात्र पढ़ेंगे श्रीराम के जीवन और उत्तराखंड में उनसे जुड़ी मान्यताएं

दूसरी घटना अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक की है, जहां सकार गांव के 62 वर्षीय महिपाल सिंह बुधवार को बाजार से लौटते समय कोसी नदी के तेज बहाव में बह गए। वे नदी किनारे से गुजरते समय असंतुलित होकर पानी में जा गिरे। घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने हादसा होते देखा और शोर मचाया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिला था। लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर खतरनाक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्वस्त्र मिले सैन्य अफसर, जहरखुरानी की आशंका; पुलिस ने सेना को सौंपी जिम्मेदारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement