Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में तीन साल से किशोर का बाबा कर रहा था यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर के यौन शोषण के आरोप में एक बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाबा पर तीन साल से किशोर के यौन शोषण करने का आरोप है। जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत पर लक्ष्मण झूला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया कि रजनीश गिरी नामक बाबा अपने आश्रम में रह रहे 14 वर्षीय किशोर का तीन साल से यौन शोषण कर रहा है। इस पर पुलिस ने दो सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके (थान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला) नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर के बयान दर्ज कराए। बताया कि बुधवार को आरोपित रजनीश गिरी निवासी राम की पाठशाला कनखल हरिद्वार को बाघ खाला टैक्सी यूनियन स्वर्गाश्रम के समीप से गिरफ्तार किया गया है। कहा कि एक अन्य सहयोगी बृजपाल की भी खोज की जा रही है।

Select Language

Advertisement