Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। एमकेपीजी कॉलेज के कैंपस में एक छात्रा ने जहर खा लिया। युवती को दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
मिली जानारी के अनुसार छात्रा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर में उसने कालेज में चूहे मारने वाली दवा खा ली और मैदान में पेड़ के नीचे जाकर बैठ गई। बेहोशी आने पर अन्य छात्राओं से प्रबन्धन को जानकारी दी। कालेज की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। उसे दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है। छात्रा सिंघल मंडी की रहने वाली है।