Connect with us

नैनीताल

कैंची धाम में शर्मनाक कांड: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में 2 पुलिसकर्मी निलंबित, भड़के लोग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के कैंची धाम में होमस्टे संचालक की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में एएसआई और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। नशे में धुत आरोपियों पर बीएनएस के तहत केस दर्ज।

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम (Kainchi Dham) के वार्षिक स्थापना दिवस मेले से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भवाली के निकट कैंची धाम परिसर के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित (Police suspended) कर दिया गया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस के एएसआई जगदीश प्रसाद और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पर नशे की हालत में एक होमस्टे संचालक की बेटी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है।
यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है जब पीड़ित युवती अपनी बहन के साथ लौट रही थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, सादे कपड़ों में मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ (Molestation charges) की, बल्कि विरोध करने पर मारपीट पर भी उतारू हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साई भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी और देर रात कैंची पुलिस चौकी का घेराव किया। स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। माहौल बिगड़ता देख भवाली पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें उनके अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई।
इस शर्मनाक घटना का संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की निष्पक्षता से जांच करने की जिम्मेदारी सीओ विभव सैनी को सौंपी गई है। बाबा नीम करौली के पावन धाम में खाकी को शर्मसार करने वाली इस घटना से पूरे उत्तराखंड में रोष का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  जेलों में कैदियों की अमानवीय स्थिति पर हाइकोर्ट ने 10 दिनों के भीतर प्रिजन डेवलपमेंट बोर्ड बनाने के दिए आदेश

Select Language

Advertisement