Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

मुर्दाघर को बनाया शॉपिंग मॉल, मानव सिर-दिमाग और हड्डियां बेचकर पति-पत्‍नी ने कमाए करोड़ों

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दान किए गए शवों की मानव तस्‍करी, पत्‍नी ने दिखाई होश‍ियारी तो खुल गया राज

हार्वर्ड मेडिकल स्‍कूल जैसे प्रत‍िष्ठित संस्‍थान में एक विचित्र घटना सामने आई है। जिस मुर्दाघर मैनेजर को दान में मिले शव संभालने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी, उसने मुर्दाघर को ही शॉपिंग मॉल बना लिया।
इंसानों के सिर, दिमाग और हड्ड‍ियां बेचने लगा। यहां तक‍ क‍ि सख्‍त पहरा होने के बावजूद अपनी ताकत का इस्‍तेमाल करते हुए तस्‍करों को अंदर तक ले जाता था। उन्‍हें लाशें दिखाता था और जरूरत के मुताबिक अंग मुहैया कराता था. लेकिन इसी बीच उसकी पत्‍नी की होश‍ियारी भारी पड़ गई।
सेड्रिक लॉज नाम के इस शख्‍स को बीते दिनों कोर्ट में पेश किया गया। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने कहा, लॉज पर दान किए गए शवों को संभालने, उन्‍हें सुरक्ष‍ित रखने की जिम्‍मेदारी थी। यह सभी शव वैज्ञानिकों के काम आने वाले थे। इन पर रिसर्च की जानी थी.लेकिन वह शरीर के अंगों को चुराकर बेचने लगा था। 2018 से 2022 के बीच इसने तमाम अंग बेच डाले। कुछ तो डाक के माध्‍यम से मानव तस्‍करों तक पहुंचाए गए। मानव तस्‍करों से संपर्क में रहने के लिए इसने हॉटलाइन भी बना रखी थी।
आरोपों के मुताबिक, अपनी ताकत का इस्‍तेमाल करके यह मानव तस्‍करों को मुर्दाघर के अंदर तक ले जाता था। उन्‍हें शव दिखाकर उनकी जरूरतें पूछता था। वेस्ट लॉन, पेन्सिलवेनिया के जोशुआ टेलर और सेलम, मैसाचुसेट्स की कैटरीना मैकलीन जैसे कई मानव तस्‍करों के नाम बताए गए हैं, जिनको इसने इंसानों के अंग बेचे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement