Connect with us

देहरादून

श्रावण में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर का पैदल मार्ग पर शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जंगली जानवरों का खतरा देखते हुए पुलिस प्रसाशन ने उठाया कदम
ऋषिकेश। श्रावण मास की श्री नीलकंठ महादेव मंदिर यात्रा के दौरान पैदल मार्ग पर जंगली जानवरों का खतरा देखते हुए शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक को बंद रहेगा। पैदल मार्ग का यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने कावड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि पैदल मार्ग पर पार्क प्रशासन को नियमित गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। बैराज-चीला शक्ति नहर पर कावड़ यात्रियों के नहाने के कारण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फोर्स की तैनाती अलग से की जा रही है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु श्री नीलकण्ठ महादेव मन्दिर जाने के लिए ऋषिकेश- मुनिकीरेती-गरुड़ चट्टी- पीपलकोटी- नीलकण्ठ मंदिर मार्ग को निर्धारित किया गया है।
मंदिर से वापसी में निकासी हेतु नीलकण्ठ- पीपलकोटी- गरुड़ चट्टी- बैराज बाईपास- पशुलोक बैराज- ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: हरिद्वार-रुड़की के दो निजी अस्पतालों की संबद्धता निलंबित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement