Connect with us

हल्द्वानी

मूक बधिरजनो ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेशभर से हुई सहभागिता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/हरिद्वार। कुमाऊं मूक बधिर कल्याण सोसाइटी के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हल्द्वानी के जगदंबा नगर, जनकपुरी स्थित श्री श्री गणपति बैंक्विट हॉल में शुक्रवार 15 अगस्त को बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों—देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, रामनगर, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर से बड़ी संख्या में मूक बधिरजन पहुंचे और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हेमंत नेगी ने की जबकि संचालन महामंत्री पवन बालसुनी ने किया। दोनों ने बताया कि सोसाइटी वर्ष 2004 से लगातार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  5 किलो 660 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

आयोजन की तैयारियों और सफल संचालन में वाइस चेयरमैन सुरेंद्र मुंजाल, उपाध्यक्ष मनीष नारंगलक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष पीयूष मेनकानी, संयुक्त सचिव दीपक जोशी, स्पोर्ट्स सचिव समीर शर्मा, महिला विंग सचिव गायत्री नेगीयोगिता भंडारी, सलाहकार गीता जोशी, कार्यकारिणी सदस्य अंकित सनवालफैयाज अहमद समेत पूरी टीम ने योगदान दिया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में दो छात्राएं आपस में भिड़ी, जमकर चले लात-घूंसे और बालों को पकड़कर पटका

विशेष अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से जुड़े भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के एग्जीक्यूटिव काउंसिल के नवनियुक्त सदस्य संदीप अरोड़ा और डेफ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री उमेश ग्रोवर को सम्मानित किया गया।

आयोजन में सहयोग के लिए बैंक्विट हॉल के स्वामी प्रकाशचंद्र भट्ट को भी धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने भोजन और सेमिनार हॉल की व्यवस्था कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement