Report by : CWN Desk
Published at :
धानाचूली रामलीला में हुआ सीता राम का विवाह


मन्थरा -कैकई व दशरथ -कैकई संवाद रहे आकर्षक का केंद्र

धानाचूली (नैनीताल)। यहां 25 अक्टूबर से चल रही नव जागृति श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मंचन के चतुर्थ दिवस पर राम सीता विवाह पर सैकड़ो लोग दर्शक बने। यहाँ राम सीता का विवाह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनता में मिष्ठान वितरित किया गया।

वही राम की भूमिका तेज सिंह, लक्ष्मण लाखन, सीता गोपाल, जनक लालसिंह, दशरथ चन्दन, कैकई नारायण जबकि मन्थरा की भूमिका गौरव ने निभाई। मंचन के दौरान राम सीता विवाह, मन्थरा कैकई संवाद, दशरथ कैकई संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। उधर कमेटी अध्यक्ष भूपाल सिंह बिष्ट ने बताया इस वर्ष यहां की रामलीला का मंचन 12 वे वर्ष में प्रवेश कर लिया है। जिसका मंचन आगामी 8 नवम्बर तक लवकुश लीला का मंचन के बाद समापन होगा।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भूपाल सिंह, उपाध्यक्ष रामसिंह, व्यवस्थापक धन सिंह, सचिव खीमसिंह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह, वन सरपंच हंसा लोधियाल, प्रधान राजेन्द्र सिंह, संरक्षक गोपाल सिंह, पान सिंह, गोविंद सिंह, गणेश राम, लाल सिंह, हरीश सिंह, चंदन सिंह, जीवन सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›