Connect with us

हल्द्वानी

मैराथन दौड़ में हुआ हंगामा रोड में बैठे स्टूडेंट्स, आयोजक द्वारा दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों से 50 से लेकर 500 तक शुल्क मांगने का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी द्वारा ऑर्गेनाइजेशन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश

हल्द्वानी- शहर में आज नशे के खिलाफ रन फॉर नेशन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया लेकिन मैराथन दौड़ से पूर्व वहां हंगामा हो गया।
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से मैराथन दौड़ शुरू होनी थी जिसमें काफी संख्या में स्कूली बच्चे एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे लेकिन वहां अव्यवस्था देख वहां पहुंचे बच्चे और उनके अभिभावकों में काफी नाराजगी देखने को मिली। नाराजगी इतनी बड़ी की बच्चों ने रोड में बैठकर आयोजक मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मैराथन दौड़ आयोजक मिथुन जयसवाल द्वारा दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों से 50 से लेकर 500 तक शुल्क मांगा गया जिसमें बच्चों को रिफ्रेशमेंट और और जीतने पर प्राइस भी दिए जानेकी बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिससे बच्चों में काफी नाराज की देखने को मिली जिस कारण बच्चों ने रोड में बैठकर विरोध शुरू कर दिया ओके पर पहुंची पुलिस द्वारा छात्रों पर उनके अभिभावकों को समझाया गया
मामला बिगड़ता देख पुलिस मैराथन दौड़ के आयोजक मिथुन जायसवाल को अपने साथ ले गई जहाँ नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए ऑर्गेनाइजेशन मिथुन जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement