Connect with us

नई दिल्ली

स्लैप थेरेपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अखबार में पढ़कर
ऐसा समाचार,
कि पचास थप्पड़ खाने से
आता है निखार,
एक पति ने अपनी पत्नी को
दो-चार थप्पड़ दे मारे,
पत्नी को दिन में ही
दिखने लगे तारे ,
वह बोली यह क्या बात हुई,
बिना बात मुझ पर हाथ क्यों उठाते हैं?
पति बोला यह ‘स्लैप थेरेपी’ है
दक्षिण कोरिया वाले इसे
सुन्दर दिखने के लिए अपनाते हैं,
यह सुनकर पत्नी ने पलटकर
पति को भी दो चार थप्पड़ लगाए,
पति महोदय भौचक्के और चकराए,
पत्नी तपाक से बोली- ऐ जी!
आप क्या ऐसे ही रहेंगे,
सुन्दर पत्नी के साथ आपको देखकर
लोग क्या कहेंगे?
आपको तो दो चार थप्पड़
ज्यादा खाना चाहिए,
पत्नियों से कहीं अधिक
पतियों पर निखार आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 17 की मौत, 20 से अधिक घायल

देवेश द्विवेदी ‘देवेश’

Select Language

Advertisement