Connect with us

नई दिल्ली

एसओजी ने तेंदुए की दो खाल सहित तस्कर को गिरफ्तार किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस से बचने के लिए बीमारी का बहाना बना हॉस्पिटल में भर्ती था

हल्द्वानी- शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती दो तेंदुओं की हत्या कर उनकी खाल के साथ छुपे एक तस्कर को एसओजी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। तस्कर पुलिस से बचने और खाल की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में बीमारी का बहाना बना कर भर्ती हुआ था।
  पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि कपकोट बागेश्वर निवासी नवीन चंद्र पुत्र नन्दा बल्लभ ने कपकोट के जंगल में फंदा लगाकर दो तेंदुए की हत्या की। जिसके बाद उसने दोनों तेंदुए की खाल उतारी और एक खरीदार से संपर्क किया। दोनों में सौदा तय हो गया और डिलीवरी के लिए हल्द्वानी को चुना गया।
  नवीन तेंदुए की खाल के साथ बीती 13 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच और पुलिस की नजर से बचने के लिए मुखानी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। नवीन इसी अस्पताल में खाल की डिलीवरी देने वाला था, जो उसने बैग में छिपा कर रखी थी। डिलीवरी हो पाती, इससे पहले ही भनक एसओजी को लग गई। आनन-फानन में टीम ने उसे अस्पताल से धर दबोचा और मौके से तेंदुए की दो खाल भी बरामद कर ली।
   जिसके बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। खाल की कीमत 15 लाख बताई जा रही है। टीम में एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, लामाचौड़ चौकी प्रभारी सुनील गोस्वामी, हे.कां.त्रिलोक रौलेता, कुंदन कठायत, अमीर अहमद, का.दिनेश नगरकोटी, अशोक रावत, अनिल गिरी, आलोक कुमार, उपवन क्षेत्राधिकारी सुरक्षा दल एसओजी कैलाश चंद्र तिवारी, वन दरोगा हरीश चंद्र सिंह नयाल और राहुल कनवाल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement