Report by : Paras Bisht
Published at :
जी-20 ड्यूटी में सिपाही की मौत, पुलिस विभाग में शोक

नैनीताल जिले के नीरज की उधमसिंह नगर में थी तैनाती
हल्द्वानी। जी-20 सम्मेलन की ड्यूटी पर तैनात सिपाही का निधन होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात सिपाही नीरज कुमार का निधन हो गया है। उनकी ड्यूटी जी-20 सम्मेलन में लगाई गई थी।
मल्लीताल नैनीताल के रहने वाले नीरज 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। जी-20 सम्मेलन के दौरान उनकी ड्यूटी डीडी चौक पर थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी थी तो परिजनों ने उनको निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ट्रांजिट कैम्प एसएचओ सुंदर शर्मा का कहना है उनकी पत्नी भी पुलिस में है। अचानक उनकी मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। एसएसपी उधम सिंह नगर समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने नीरज की मौत पर दुख प्रकट करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›