Connect with us

नई दिल्ली

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत STF की बड़ी कामयाबी: एमडीएमए फैक्ट्री का पर्दाफाश, मुख्य सरगना कुनाल कोहली गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में उत्तराखण्ड STF को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नानकमत्ता क्षेत्र से एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना कुनाल कोहली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कुनाल कोहली के कब्जे से 7.41 ग्राम एमडीएमए तथा लगभग 126 लीटर रासायनिक तरल और 28 किलो पाउडर बरामद किया है, जिनसे लगभग 6 किलोग्राम एमडीएमए बनाया जा सकता था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹12 करोड़ आँकी गई है।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले चम्पावत और फिर पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में मुर्गी फार्म की आड़ में एमडीएमए का निर्माण कर मुम्बई और अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहा था। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुई गिरफ्तारी के बाद उत्तराखण्ड-नेपाल बॉर्डर से कुनाल कोहली समेत अन्य अभियुक्त नेपाल भागे थे। तकनीकी सूचनाओं के आदान-प्रदान के बाद 14 जुलाई को कुनाल को नानकमत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने कई राज्यों में सक्रिय नेटवर्क, सप्लायर कंपनियों और नेपाल संपर्क की पुष्टि की है। इस मामले में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों और आपूर्तिकर्ताओं पर भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement