Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पुलिस का सख्त एक्शन: शराब पीते पकड़े गए 26 लोग, पुलिस वाले भी नहीं बख्शे गए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: शहर में शराब पीने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को चलाए गए ऑपरेशन रोमियो में पुलिस ने 26 लोगों को शराब पीते हुए रंगे हाथ पकड़ा। खास बात यह है कि इनमें से कुछ युवक खुद को पुलिस परिवार का सदस्य बताकर छूटने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी बख्शा नहीं।


पुलिस वाले भी नहीं बख्शे गए
पकड़े गए लोगों में से कुछ ने दावा किया कि उनका भाई भी पुलिस विभाग में है और वे घर में शराब पीते हैं। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस का बेटा होने के बावजूद कानून सबके लिए बराबर है। पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझाया।
ऑपरेशन रोमियो में बड़ी कार्रवाई
सीओ सिटी नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों जैसे मंगलपड़ाव, गोरापड़ाव, मंडी और भोटियापड़ाव में ठेले और रेस्टोरेंटों में छापेमारी की। इस दौरान कई युवक शराब पीते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी को नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया।
नशे के खिलाफ मुहिम तेज
पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। सीओ नितिन लोहनी ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और कानून का पालन करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement