Connect with us

देहरादून

थाना रायवाला में तैनात उप निरीक्षक और दो कांस्टेबल लाइन हाजिर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा नेता के साथ लूट की घटना के मामले में थाने गए जिला पंचायत सदस्य से दारोगा ने की थी दबंगई

ऋषिकेश। थाना रायवाला में तैनात उप निरीक्षक नीरज त्यागी और दो कांस्टेबल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लाइन हाजिर कर दिया है। तीन दिन पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत के साथ लूट की घटना के मामले में थाने गए जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान के साथ दारोगा नीरज त्यागी की दबंगई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को की गई थी। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक संदीप नेगी को जांच सौंपी गई थी। प्रथम दृष्टया तीनों को दोषी पाया गया है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने एक आटो सवार व कुछ अन्य पर लूटपाट करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश को जाम से मुक्ति: धामी सरकार की बड़ी जीत, ₹1105 करोड़ का 4-लेन बाईपास मंजूर

इस घटना को लेकर रायवाला थाना पहुंचे जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान और रात्रि ड्यूटी अधिकारी नीरज त्यागी के बीच हुई तीखी बहस हो गई। इस बीच दरोगा ने जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता की जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। भाजपा पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रास मुकदमा दर्ज किया था।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत चार अज्ञात लोग पर दो लाख रुपये की रकम लूट का आरोप लगाते हुए थाना रायवाला पहुंचे थे। उनका आरोप था कि रायवाला थाने में शिकायत देने के दौरान उपस्थित उप निरीक्षक वह रात्रि अधिकारी नीरज त्यागी ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मध्य रात्रि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान कार्यकर्ताओं के साथ थाना रायवाला पहुंचे तो रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक नीरज त्यागी के साथ उनकी बातचीत हुई और बातचीत नोकझोंक में बदल गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement