Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: गनर हटाने पर सुमित हृदयेश का विरोध, राज्य सरकार और कप्तान को ठहराया जिम्मेदार

नैनीताल। जिला पंचायत चुनाव में हुए विवाद के बाद कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश का गनर हटा दिया गया, जिस पर उन्होंने कड़ा विरोध जताया है। विधायक ने नया गनर लेने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि “कप्तान की निगरानी में हम पर हमला और किडनैपिंग कांड हुआ था, अब वे हमारे गनर हटाकर जासूस तैनात करना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सुमित हृदयेश ने गनर वापस भेजते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और नैनीताल जिले के कप्तान की होगी। इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›